आप भी बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के फैन हैं। तो लीजिए…उन्होंने आपके लिए ये गुड न्यूज शेयर की है और न्यूज ये है भाई कि अब आपको अपने इस ऑसम सिंगर का नया अवतार देखने को मिलेगा।

खबर है कि अब अरिजीत सिंह बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म लाने वाले हैं। सही पकड़े हैं आप… अब अरिजीत करने वाले डायेक्टोरियल डेब्यू। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर ऐसा है, तो फिर वो अपने फैंस के लिए अपनी इस नई शुरुआत में क्या लेकर आ रहे हैं? तो इसका भी जवाब है हमारे पास।



रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी डेब्यू मूवी एक अनोखे जंगल एडवेंचर पर बेस्ड होगी। उनकी इस फिल्म को फेमस मेकर महावीर जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड भी हैं।



वैसे बता दें कि ये वही महावीर जैन हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में ऊंचाई और बिन्नी एंड फैमिली जैसी मूवीज प्रोड्यूस की थीं। साथ ही सोर्सेज की मानें तो ये फिल्म एक बेहद इंटरेस्टिंग स्टोरी पर बेस्ड होगी, जिसे खुद अरिजीत सिंह और कोयल सिंह ने मिलकर लिखा है।






































































































































































































Be First to Comment