Press "Enter" to skip to content

पांच बच्चों की मां ने नदी में लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग चल रहा था युवक के साथ

बिहार के खगड़िया जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक महिला ने बागमती नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में कूदने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह घटना मानसी थाना क्षेत्र के रिटायर्ड रेलवे ब्रिज नंबर 51 की है।

पीड़िता की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के कमरी डिघारी गांव निवासी अंशु देवी (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांव के एक प्राइमरी स्कूल में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थी। अंशु का पति संजय चौधरी मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि महिला का कथित तौर पर एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर युवक के परिजनों के साथ अंशु का विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवक के घर वालों ने अंशु देवी की बेरहमी से पिटाई की थी। इस अपमान और मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया।

अंशु देवी के नदी में कूदने की खबर के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया है। अंशु के तीन बेटियां और दो बेटे है। परिवार पिछले कुछ समय से मुंबई में रह रहा था, लेकिन एक महीने पहले ही अंशु अपनी बड़ी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए मुंबई से वापस लौटी थी। जबकि पति मुंबई में ही था। हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की। मानसी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने महिला के साथ मारपीट की थी। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *