खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र में ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. हादसा खगड़िया-बखरी पथ पर लाभगांव घरारी मोड़ स्थित छोटा बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये और दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.


ऑटो में कई यात्री सवार थे, जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया गया. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.



दुर्घटना में पिकअप पर लदा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलने पर गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.



















Be First to Comment