बिहार के खगड़िया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्णिया छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौत हो गई। हादसा एनएच-31 पर पसराहा थाना क्षेत्र के पास हुआ।

एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



जानकारी के अनुसार, राजू मंडल मुजफ्फरपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने साथियों के साथ वापस लौट रहे थे।



पसराहा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।



















Be First to Comment