Press "Enter" to skip to content

गंगा में नहाने गए 3 लड़के अचानक डू’बे! आदिलपुर घाट पर मचा हड़कं’प, SDRF की तलाश जारी

पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हाद’सा हो गया। आदिलपुर गंगा घाट पर नहाने गए तीन लड़के अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते गंगा में डू’ब गए। घ’टना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, हाद’सा खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट पर हुआ। तीनों लड़के खुसरूपुर के जगमाल बीघा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान अंकुश कुमार, रौनक कुमार और सुंदरम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों गंगा में नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब’ने लगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों लड़के गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक वे नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए। पानी की तेज धारा और गहराई के कारण तीनों खुद को संभाल नहीं सके। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में तीनों गंगा की धारा में लाप’ता हो गए। घट’ना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही एसडीआरएफ को भी सूचना दी।

तीनों लड़कों के गंगा में डू’बने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गोताखोरों की मदद से गंगा के संभावित इलाकों में तीनों की तलाश की जा रही है। नदी की तेज धारा और पानी की गहराई के कारण राहत और बचाव टीम को तलाश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।फिलहाल तीनों लड़कों का कोई पता नहीं चल सका है और किसी के श’व की बरामदगी भी नहीं हुई है। एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *