बिहार के मुजफ्फरपुर में NH-28 पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक भीषण आ’ग लग गई। घ’टना जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक स्कूल के समीप की बताई जा रही है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और कार को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे उसमें सवार चालक समेत तीन लोगों की जा:न बाल-बाल बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो कांटी की ओर से तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से भारी मात्रा में धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया।गाड़ी रुकते ही चालक समेत तीनों लोग तत्काल कार से बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद स्कॉर्पियो में तेज लप’टें उठने लगीं और देखते ही देखते कार आ’ग का गोला बन गई। आ’ग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में वाहन का इंजन और अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया।
स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि घट’ना का पूरा दृश्य बेहद डरावना था। उन्होंने कहा कि अगर चालक ने समय रहते गाड़ी नहीं रोकी होती, तो बड़ा हाद’सा हो सकता था। चलती सड़क पर स्कॉर्पियो को धू-धू कर जल’ता देख NH-28 से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी बनाकर आग बुझने का इंतजार करते रहे।

घ’टना की सूचना स्थानीय लोगों ने कांटी थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फा’यर ब्रिगेड की टीम ने स्कॉर्पियो में लगी आ’ग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से ज’ली हुई स्कॉर्पियो को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद NH-28 पर यातायात व्यवस्था दोबारा सामान्य हो सकी।
कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने घ’टना की पुष्टि करते हुए बताया कि NH-28 पर स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फा’यर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए आ’ग पर काबू पा लिया गया।थाना प्रभारी के अनुसार, घट’ना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और सभी लोग सुरक्षित हैं। प्राथमिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट को आ’ग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई कर रही है।












Be First to Comment