मधेपुरा के आलमनगर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस की चपे’ट में आने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौ’त हो गई. हा’दसा सोनामुखी चौक पर हुआ, जहां स्पीड ब्रेकर के पास बाइक की र’फ्तार कम करते ही पीछे से आ रही स्कूल बस ने जोरदार टक्क’र मा’र दी. हा’दसे के बाद बस के नीचे बाइक फंस गई और युवक गंभीर रूप से घा’यल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया.
मृ’तक की पहचान इटहरी पंचायत के भ्रमपुर टोला वार्ड संख्या-7 निवासी सुनील मंडल के 19 वर्षीय पुत्र झाबो मंडल के रूप में हुई है. घ’टना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे झाबो मंडल अपनी बाइक से सोनामुखी चौक की ओर से गुजर रहा था. चौक पर बने स्पीड ब्रेकर के पास पहुंचने पर उसने बाइक की रफ्तार कम कर दी. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कृष्णा बोर्डिंग स्कूल की बस ने बाइक में जोरदार टक्क’र मा’र दी.
ट’क्कर के बाद बाइक बस के निचले हिस्से में फंस गई और युवक बस की चपे’ट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि युवक को घट’नास्थल से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया. हा’दसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। झाबो मंडल की मौ’त की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद लोगों ने शव और बस को सड़क पर रखकर सोनामुखी चौक को जाम कर दिया.
सड़क जाम होने से आलमनगर-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया. आक्रो’शित लोग बस चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृ’तक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.घ’टना की सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया. पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की.पुलिस ने दुर्घ’टनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फ’रार चालक की पहचान और उसकी गि’रफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. हाद’से को लेकर पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है.














Be First to Comment