Press "Enter" to skip to content

पटना में रहस्यमयी मौ’त! बेसमेंट के कचरे में मिला युवक का श’व, 3 तारीख को दर्ज हुई थी गुमशु’दगी

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित हीरा इंक्लेव के बेसमेंट में कचरे के ढेर के बीच एक युवक का श’व मिलने से इलाके में ह’ड़कंप मच गया। श’व को संदि’ग्ध अवस्था में देखकर स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि हीरा इंक्लेव के बेसमेंट में कचरे के ढेर के बीच लोगों ने एक युवक का श’व देखा। इसके बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने बिना देर किए पुलिस को घ’टना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना’स्थल का जायजा लिया और श’व की पहचान कराने की कोशिश शुरू की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत’क युवक की पहचान कमला नेहरू नगर निवासी सोनू उर्फ शुक्ला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सोनू पिछले करीब चार दिनों से ला’पता था। उसके परिजनों की ओर से 3 तारीख को कोतवाली थाने में गुम’शुदगी को लेकर आवेदन दिए जाने की बात सामने आई है।

चार दिनों से ला’पता युवक का श’व अब गांधी मैदान थाना क्षेत्र के हीरा इंक्लेव के बेसमेंट में मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि युवक की मौ’त कैसे हुई और वह यहां तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *