Press "Enter" to skip to content

ATM कार्ड बदलकर ठ’गी करने वाला शा’तिर गि’रफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शि’कार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले एक शातिर साइबर अप’राधी को गिरफ्ता’र किया है। पुलिस ने आरो’पी के पास से विभिन्न बैंकों के 66 ATM कार्ड और अप’राध में इस्तेमाल किया जाने वाला एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्ता’र आ’रोपी की पहचान सन्नी बाबा उर्फ रिशु के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित उर्मिला नर्सिंग होम के पीछे एक शातिर अपराधी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके ATM कार्ड बदलता है और इसके बाद उनके बैंक खातों से अवैध तरीके से पैसे निकालता है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अहियापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी कर आरो’पी को गिर’फ्तार कर लिया। गिर’फ्तार आ’रोपी सन्नी बाबा उर्फ रिशु अहियापुर थाना क्षेत्र के साओ-बुढनपुरा, कृष्णा कुमार ठाकुर के मकान के पीछे का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने आ’रोपी की तलाशी लेने के साथ उसके घर की भी विधिवत तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को धो’खाधड़ी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई सामान मिले। आ’रोपी के पास से विभिन्न बैंकों के कुल 66 ATM कार्ड ब’रामद किए गए। इनमें SBI, HDFC और IDBI समेत कई प्रमुख बैंकों के ATM कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने अप’राध में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस पूछताछ में आ’रोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह ATM बूथों के आसपास घात लगाकर बैठता था। जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने के लिए ATM बूथ पर आता था, तो वह मदद करने के बहाने उसका ATM PIN देख लेता था।

इसके बाद मौका पाकर वह व्यक्ति का असली ATM कार्ड चालाकी से बदल देता था और उसकी जगह दूसरा फ’र्जी ATM कार्ड दे देता था। PIN की जानकारी उसके पास पहले से होती थी। कार्ड बदलने के बाद वह संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकाल लेता था।

एसडीपीओ नगर-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि गिर’फ्तार सन्नी बाबा उर्फ रिशु का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में औराई थाना क्षेत्र में ATM से धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा आ’रोपी को अहियापुर थाना क्षेत्र में शरा’ब तस्क’री के मामले में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, अहियापुर और औराई थाना समेत जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपरा’धिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरो’पी ने अपने गिरोह से जुड़े 4 से 5 अन्य सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है। ये सभी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरो’पियों की गिरफ्तारी के बाद ATM कार्ड बदलकर ठ’गी करने वाले इस गिरोह के नेटवर्क और उसके काम करने के तरीके के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

इस मामले को लेकर अहियापुर थाना में कांड संख्या 1277/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब बरामद ATM कार्डों और मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपी के जरिए की गई अन्य ठगी की घटनाओं और उसके गिरोह से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *