श्रावणी मेले के दौरान बिहार और झारखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। खासकर सुलतानगंज, भागलपुर, जसीडीह और देवघर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, ताकि बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में कम परेशानी हो।
इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर और भागलपुर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल और सुलतानगंज के रास्ते भागलपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 03234/03233 दानापुर-भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है। ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य और स्लीपर श्रेणी के कुल 14 कोच होंगे, जबकि दो एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। यह ट्रेन अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल के तौर पर चलेगी, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
ट्रेन नंबर 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 9 और 10 अगस्त को दानापुर से रवाना होगी। ट्रेन दानापुर से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात करीब 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रूट श्रद्धालुओं के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ट्रेन दानापुर से चलकर पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल और सुलतानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। सुलतानगंज बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के लिए प्रमुख पड़ाव है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है।











Be First to Comment