Press "Enter" to skip to content

ॐ सेवा दल मुजफ्फरपुर द्वारा सावन माह में कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क कांवरिया शिविर आयोजित

मुजफ्फरपुर के रामदयालु गुमटी समीप ॐ सेवा दल मुजफ्फरपुर की ओर से सावन माह में बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क कांवरिया शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवरिया बंधुओं के लिए निःशुल्क चाय, बिस्किट, शरबत, भोजन, दवा समेत कई जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। वहीं, कांवरिया श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध यूट्यूबर अमित परिमल, धर्मेंद्र, राजू भोजपुरिया सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय और मनोरंजक बना दिया।

शिविर के आयोजन को लेकर ॐ सेवा दल के अध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद, संरक्षक पप्पू सिंह, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार के साथ मिंटू कुमार, सूरज कुमार, अजय कुमार, नवीन कुमार, अमित रंजन, अंजन कुमार, राहुल कुमार, सनी कुमार, राजेश शर्मा, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुकर सिंह, दीप मोहन, अरविंद सहित बड़ी संख्या में सदस्य और भक्तगण मौजूद रहे। ॐ सेवा दल की इस पहल से कांवरिया श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत और सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं सेवा और श्रद्धा का यह संगम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *