Press "Enter" to skip to content

सनातन सेवा दल द्वारा सावन माह में कांवरिया बंधुओं की सेवा के लिए निःशुल्क कांवरिया शिविर आयोजित

मुजफ्फरपुर के रामदयालु में सनातन सेवा दल की ओर से सावन माह में बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरिया बंधुओं की सेवा के लिए निःशुल्क कांवरिया शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवरियों के लिए ठंडा पानी, गर्म पानी, बिस्किट, चाय, फल, शरबत, भोजन, दवा और ठहरने सहित विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मौके पर सनातन सेवा दल के प्रधान महासचिव प्रियांशु श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार करीब 600 सदस्यों की टीम कांवरिया बंधुओं की सेवा में जुटी है और लगातार 24 घंटे सेवा कार्य जारी रहेगा। वहीं, रात्रि में महाकाल की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। संरक्षण संतोष रंजन ने कहा कि सनातन सेवा दल धार्मिक कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में भी लगातार कार्य करता है और सावन माह में कांवरिया बंधुओं की सुविधा के लिए पूरी टीम तत्पर है। इस मौके पर अध्यक्ष निखिल स्वराज, कोषाध्यक्ष आयुष, सचिव सोनू श्रीवास्तव, आदित्य गुप्ता, उपाध्यक्ष सुमित, आशीष, आकाश, शुभम पांडे, मनीष महतो, रोहन, राजीव, शिवम, अंकित सहित सनातन सेवा दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *