मुजफ्फरपुर के अघोरिया बाजार स्थित सिटी कार्ट के समीप बाबा गरीबनाथ सेवा दल रामगढ़ परिवार की ओर से निःशुल्क कांवरिया शिविर का आयोजन किया गया, जहां बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरिया बंधुओं के लिए शरबत, पानी, गर्म पानी, फल, भोजन और दवा समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


रामगढ़ परिवार के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि 1400 से अधिक रामगढ़ परिवार के सदस्य सेवा कार्य में तत्पर हैं और कांवरियों की हर संभव मदद की जा रही है। वहीं कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू चौहान ने बताया कि सोमवार की सुबह तक लगातार शिविर का संचालन किया जाएगा और व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इस मौके पर सौरव सोनी, अरुण मेहता, राहुल जायसवाल, दीनानाथ, अभिषेक सूर्यवंशी, बिट्टू, सूरज, विक्की, नीलेश, पंकज, संजय, अमन, दीपराज, गोलू, दीपक, आदर्श समेत रामगढ़ परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।









Be First to Comment