श्रावणी मेले में कांवरिया बंधुओं की सेवा और सुविधा को लेकर मां बंगलामुखी सेवा समिति की ओर से निःशुल्क कांवरिया शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवरिया बंधुओं के लिए निःशुल्क चाय, शरबत, शुद्ध पेयजल, भोजन, दवा सहित कई जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सेवा भाव से जुटी समिति की पूरी टीम लगातार कांवरियों की सहायता में लगी हुई है


समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह ने कहा कि समिति के सभी सदस्य पूरी तत्परता और समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटे हैं, वहीं सचिव प्रिंस कुमार ने कहा कि कांवरिया बंधुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए समिति की पूरी टीम दिन-रात सेवा में लगी हुई है। बाबा गरीबनाथ के दरबार में पहुंचने वाले कांवरियों के लिए यह सेवा शिविर आस्था के साथ-साथ मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहा है।









Be First to Comment