मुजफ्फरपुर: एमएसपी की कानूनी गारंटी करो, बी. बी. ग्राम जी वापस लो, मनरेगा को लागु करो, चार लेबर कोड को वापस लो 26000/हजार न्यूनतम मजदूरी तय करो, महिला आरक्षण बिल पारित करो, tre -4 का नोटिफिकेशन जारी करो, बिहार एसएससी इंटर लेबल परीक्षा की तारीख की घोषणा करो, आशा -ममता -रसोयया, आगनबाड़ी सेविका को सरकारी कर्मचारी घोषित करो, बुलडोजर पर रोक लगाओ, गरीबो को जमीन दो, गरीबो का नाम राशन कार्ड से काटना बंद करो,खाद -बीज की कालाबाज़ारी पर रोक लगाओ, महंगाई -भ्रष्टाचार -अफसहृशाही पर रोक, नारों के साथ सीपीएम के तमाम जनसंगठन के नेतृत्व मे शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलुश निकला जो क़र्बला, कंपनीबाग़ होते हुए जिलाधिकारी के कार्यालय को घेर कर अपनी गिरफ़्तारी की मांग करते रहे।

जिलाधिकारी कार्यालय पर इस जेल भरो अभियान की सभा को सम्बोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव दिनेश भगत ने कहा की ये लाल लहर मोदी सरकार की चूले हिला कर रख देगी ये किसान -मजदूर -महिला -छात्र -युवाओं का ये सैलाब आज अपनी गिरफ़्तारी देने खुद आयी है मोदी सरकार की जेल मे जगह कम पड़ जाएगी लाठी -गोली के दम पर ये लोगों के सवालों को खत्म नहीं कर सकते.

सीटू के जिला मंत्री सुंदेश्वर सहनी ने कहा की 4 लेबर कोड को मोदी सरकार को वापस लेना ही होगा मनरेगा को पुनबहाल करना होगा ठेका प्रथा चलाकर लोगों का शोषण किया जा रहा है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा की किसानों के साथ मोदी सरकार हर बार विश्वास घात कर रही है अभी भी एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं दे सकी है फसल के सीजन मे खाद और बीज की कालाबाजारी शुरू हो जाती है अभी तक बिहार मे बताइदारो का निबंधन नहीं हुआ है।

बिहार प्रांतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अब्दुल गफ्फार ने कहा की खेत मजदूरों की हालात बहुत ही ख़राब है ऊपर से मोदी सरकार गरीबो के राशन कार्ड से नाम हटा रही है चुनाव के समय गरीबो को जमीन और घर का वादा करने वाली मोदी सरकार अब गरीबो के घर पर बुलडोजर चलवा रही है उस बुलडोजर को हम सीपीएम के लोग रोकेंगे. एडवां की जिलाध्यक्ष नमिता सिंह ने कहा की सरकार परिसिमन के नाम पर महिलाओ को संसद -विधानसभा मे आरक्षण नहीं देना चाहती है इनका नियत ठीक नहीं है जंतर -मंतर पर लगातार एडवां के बैनर तले धरना चल रहा है हम इस बार झुकने वाले नहीं है इसबार मोदी सरकार को झुका कर ही मानेंगे.
DYFI के नेता संतोष यादव ने कहा की मोदी सरकार देश के नौजवानों को कोई रोजगार नहीं दे पा रही है अब नौजवान समझ गया है इसका झलक जंतर -मंतर ने दिखला दिया है अब इस सरकार को चैन से नहीं रहने देंगे। Sfi के छात्र नेता आरिफ हुसैन ने कहा की अब दिल्ली हो गया झारखण्ड चल रहा है और बिहार मे अब शुरू होने वाला है बिहार एसएससी का फॉर्म 3साल से भरवाए जा रहे है ऐसा अब तक कही नहीं हुआ है ये बिहार मे हो रहा है tre -4का नोटिफिकेशन भी सरकार नहीं जारी कर रही है और अभी aedo का exam जिसमे पेपर लिक हुआ उसका exam का कोई तारीख नहीं निकाल पाई है सरकार इसलिए अब sfi गर्दनिबाग मे सत्याग्रह शुरू करेंगी.
मुजफ्फरपुर बार एसोसिएशन के पूर्ब जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा की मोदी सरकार ने तमाम लोकतान्त्रिक संस्थाओ पर कब्ज़ा कर रखा है जो न्याय की बुनियाद के लिये अच्छा संकेत नहीं है। सभा को सांस्कृतिक मोर्चा के जिला सचिव जितेन्द्र चौधरी, किसान सभा के वीरेंद्र राय, वैदनात विद्याभारती, वरिय अधिवक्ता महेंद्र राय, अमीर चंद, खेत मजदूर नेता नरेश पासवान, गरीब बसाओ मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहनवाज हुसैन, ऐडवा नेत्री कामिनी कुमारी, पिंकी सिंह,शुरेश यादव,प्रमुख थी। जेल भरो अभियान के मार्च का नेतृत्व सीपीएम नेता सूरज कुमार सिंह कर रहे थे.











Be First to Comment