Press "Enter" to skip to content

सेवा परमो धर्म संस्था परिवार सावन माह की दूसरी सोमवारी को लेकर विशाल सेवा शिविर आयोजित

मुज़फ्फरपुर: सेवा परमो धर्म संस्था परिवार सावन माह की दूसरी एवं तीसरी सोमवारी पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल सेवा शिविर के आयोजन की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है। संस्था ने दूसरी सोमवारी के लिए सेवा शिविर का कार्य प्रारंभ कर दिया है। पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

संस्था पिछले तीन वर्षों से लगातार पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ धाम तक जलाभिषेक के लिए आने वाले शिवभक्तों, डाक कांवड़ियों, दंडी यात्रियों एवं पैदल कांवड़ियों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करती आ रही है।

दूसरी सोमवारी पर रविवार सुबह 8:00 बजे से सोमवार सुबह तक संस्था के सभी सदस्य श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग में निरंतर सेवा देंगे। सेवा शिविर में भोजन, नाश्ता, चाय, बिस्कुट, शुद्ध पेयजल, दवाइयाँ, थके हुए कांवड़ियों के लिए बॉडी मसाज, विश्राम की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

फिलहाल पंडाल लगाने का कार्य तेजी से जारी है और सेवा शिविर प्रारंभ होने में अब केवल दो दिन शेष हैं। संस्था के अनुसार इस वर्ष 500 से अधिक सदस्य एकजुट होकर शिवभक्तों की सेवा में अपना योगदान देंगे।

सेवा शिविर की समस्त तैयारियाँ सेवा परमो धर्म संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा और संस्था के सभी सदस्यों के मार्गदर्शन को देखते हुए की जा रही हैं। संस्था ने सभी शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत करते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सेवा शिविर का लाभ उठाने और सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *