मुजफ्फरपुर: इंडियन बैंक अंचल कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर एक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का भव्य आयोजन किया गया।

इस रक्तदान शिविर का आयोजन वैशाली ब्लड लाइन परिवार के सहयोग और टाई-अप के साथ किया गया। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें लगभग 30 स्टाफ मेंबर्स ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
यह पूरा रक्तदान शिविर इंडियन बैंक के उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager) राजीव कुमार एवं मुख्य प्रबंधक (Chief Manager) प्रभात कुमार पंकज की गरिमामयी उपस्थिति एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी बैंककर्मियों का आभार व्यक्त किया और समाज सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए उनकी सराहना की।









Be First to Comment