Press "Enter" to skip to content

पुलिसकर्मी भी नहीं सुरक्षित! महिला सिपाही की कनपटी पर पिस्ट’ल तानी, चेन लूट’कर बद’माशों ने दागीं गो’लियां

मुजफ्फरपुर में अपरा’धियों के हौसले किस कदर बढ़े हुए हैं, इसका अंदाजा शुक्रवार देर शाम हुई एक वार’दात से लगाया जा सकता है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बद’माशों ने बीएमपी-6 की महिला सिपाही को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झप’ट ली। महिला सिपाही ने साहस दिखाते हुए एक बद’माश को पकड़ने की कोशिश की तो अपरा’धी ने उसकी कनपटी पर पिस्ट’ल तान दी। इसके बाद भी जब लोगों ने ब’दमाशों का पीछा किया तो उन्होंने हवा में फाय’रिंग कर दह’शत फैला दी और मौके से फ’रार हो गए।

जानकारी के मुताबिक बीएमपी-6 में तैनात महिला सिपाही नेहा झा शुक्रवार शाम ड्यूटी से संबंधित इलाके के पास सब्जी खरीदने के बाद स्कूटी से अपने कमरे की ओर जा रही थीं। वह न्यू दुर्गापुरी मोहल्ले में स्थित अपने आवास के करीब पहुंची ही थीं कि करीब 50 मीटर पहले बाइक सवार बद’माश उनके पास आकर रुके। महिला सिपाही के मुताबिक बाइक पर सवार बदमा’श ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन खींच ली। घ’टना इतनी तेजी से हुई कि शुरुआत में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, इसके बाद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और बद’माशों को पकड़ने की कोशिश की।

चेन लू’टकर भागने की कोशिश कर रहे एक आरो’पी का महिला सिपाही ने कॉलर पकड़ लिया। वह बद’माश को पकड़कर रोकने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान अपरा’धी ने पिस्ट:ल निकाल ली और उसे महिला सिपाही की कनपटी पर तान दिया। अचानक हथि’यार सामने देखकर महिला सिपाही को अपनी जान का ख’तरा महसूस हुआ। उन्हें मजबूर होकर बद’माश का कॉलर छोड़ना पड़ा। इसके बाद दोनों अपरा’धी बाइक से भागने लगे।

बद’माशों के भागने के बाद महिला सिपाही ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने बद’माशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा करने की कोशिश की। खुद को घिरता देख अपरा’धियों ने लोगों को डराने के लिए हवा में फा’यरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि ब’दमाशों ने करीब दो राउंड गो’ली चलाई। अचानक हुई फाय’रिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान बद’माश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घट’ना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला सिपाही से वार’दात की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों में बाइक सवार बद’माशों की गतिविधियां कैद हुई होंगी, जिससे उनकी पहचान करने में मदद मिल सकती है।फिलहाल पुलिस बदमा’शों की पहचान और गिरफ्ता’री के लिए आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है। वार’दात में इस्तेमाल बाइक और आरो’पियों के हुलिये के आधार पर भी सुराग तलाशे जा रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *