Press "Enter" to skip to content

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपे’ट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौ’त

नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सोफवा गांव के समीप मंगलवार को दर्दनाक हादसे में मां और पांच साल की बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. दोनों किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही 63341 मेमो पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं.

मृतकों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफवा गांव निवासी सकेश चौधरी की पत्नी जानकी देवी (30) और उनकी पांच वर्षीय बेटी पिंजल कुमारी के रूप में हुई है. हादसा रेलवे विद्युत खंभा संख्या 243/19 के समीप हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया गया कि जानकी देवी अपनी बेटी के साथ गांव की किराना दुकान से सामान खरीदने गई थीं. सामान खरीदने के बाद दोनों वापस घर लौट रही थीं. घर जाने के लिए उन्हें रेलवे ट्रैक पार करना था. इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस और शिकारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन के कारण सोफवा गांव दो हिस्सों में बंटा हुआ है. गांव के लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए अक्सर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षित आवागमन के लिए रेलवे फाटक या वैकल्पिक रास्ते की मांग कई बार अधिकारियों के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *