Press "Enter" to skip to content

शहीद खुदीराम बोस के सपनों का भारत बनाने के लिए दमन-विरोधी जनआंदोलन तेज करना होगा : एआईडीएसओ

मुजफ्फरपुर: आजादी आंदोलन की गैर-समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर एआईडीएसओ एवं एआईडीवाईओ के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय, मोतीझील से जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पहुंचा, जहां शहीद खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चंद चाकी को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता एआईडीवाईओ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की तथा संचालन एआईडीएसओ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने किया।जुलूस में शामिल कार्यकर्ता “इंकलाब जिंदाबाद”, “शहीद खुदीराम बोस अमर रहें”, “शहीद खुदीराम बोस सहित सभी क्रांतिकारियों की जीवनी पाठ्य-पुस्तकों में शामिल करो”, “खुदीराम बोस की धरती पर सबको शिक्षा, सबको सुरक्षा देना होगा”, “शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण और सांप्रदायिकीकरण पर रोक लगाओ” आदि नारे लगा रहे थे।सभा को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ के बिहार राज्य अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस ने बेहद कम उम्र में ही अपना जीवन देश की जनता और ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस का जीवन त्याग, साहस, देशभक्ति और शोषित-पीड़ित जनता के प्रति गहरी संवेदना का प्रतीक है। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवाद की दमनकारी सत्ता को चुनौती देते हुए नौजवानों के भीतर संघर्ष और बलिदान की भावना पैदा की।उन्होंने कहा कि आज देश में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और जनतांत्रिक अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हैं। ऐसे समय में शहीद खुदीराम बोस के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर शोषण पर आधारित व्यवस्था के खिलाफ संगठित और सचेत जनआंदोलन को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा को संबोधित करते हुए एआईडीवाईओ अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अरविंद कुमार ने कहा कि खुदीराम बोस की शहादत से पूरे देश की जनता गहराई से प्रभावित हुई थी। उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब और उनकी चिता की राख को अपने घर ले जाने की घटना जनता के भीतर उनके प्रति गहरे सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है।

कार्यक्रम में एआईडीएसओ के पूर्व नेता अमरनाथ आजाद, लालबाबू राय, बिपिन शाही, एआईडीएसओ राज्य कार्यकारिणी सदस्य दीपमाला कुमारी, रूपा कुमारी, अभिषेक कुमार, सन्नी कुमार, कोमल कुमारी, करीना कुमारी, प्रिय रंजन कुमार, एआईडीवाईओ के जिला सचिव अनिल कुमार, जिला कमेटी सदस्य टुनटुन प्रजापति, श्यामदेव कुमार, सिन्धु कुमारी, अवधेश ठाकुर,दिनेश कुमार, मिंटू कुमार, पंकज कुमार,कृष्ण चंद्रा, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों छात्र-युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *