बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक पर एक आरो’पी को गिरफ्ता’र करने पहुंची पुलिस टीम पर आरो’पियों और उनके समर्थकों ने कथित तौर पर हम’ला कर दिया। इस दौरान पुलिस की हिरा’सत में लिए गए आरो’पी को जबरन छुड़ा लिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद चौकीदार के पुत्र और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मा’रपीट भी हुई थी। इसके बाद चौकीदार के पुत्र ने मामले की शिकायत महनार थाने में की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपि’यों में से एक युवक को पकड़ने के लिए देशराजपुर बजरंगबली चौक पहुंची थी।

पुलिस जैसे ही आरो’पी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई करने लगी, उसी दौरान आरो’पी के समर्थक मौके पर जुट गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और हम’ला किया गया। भीड़ ने हिरा’सत में लिए गए आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया, जिसके बाद पुलिस टीम को वहां से वापस लौटना पड़ा।
पुलिस के लौटने के बाद मामला और गंभीर हो गया। आरो’प है कि आ’रोपी और उसके समर्थकों ने चौकीदार के घर को निशाना बनाते हुए फा’यरिंग कर दी। इस गो’लीबारी में चौकीदार का पुत्र घा’यल हो गया। गो’ली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।घा’यल चौकीदार पुत्र ने आ’रोप लगाया है कि घट’ना में शामिल लोग सूखा नशा के कारोबार से जुड़े हुए हैं। उसका कहना है कि इसी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दिए जाने से नाराज आरो’पियों ने उसके परिवार को निशाना बनाया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
घ’टना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आ’रोपियों की गिर’फ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम पर हमला कर हिरा’सत से आरो’पी को छुड़ाने और इसके बाद घर पर फा’यरिंग की घट’ना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घट’नास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और फायरिंग की घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दो’षियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Be First to Comment