Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय में अप’राधियों का तांडव जारी, 22 साल के मजदूर को मा’री गो’ली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय जिले में अपरा’धियों के हौसले एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चिलमिल टोला वार्ड नंबर-2 में बुधवार की देर शाम बदमा’शों ने 22 वर्षीय युवक गौतम कुमार को गो’ली मा’र दी। गो’ली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घाय’ल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घाय’ल युवक की पहचान शंकर यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रात करीब आठ बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश इलाके में पहुंचे और गौतम को निशाना बनाकर गो’ली चला दी। वा’रदात के बाद सभी बद’माश मौके से फ’रार हो गए।

घट’ना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे दलबल के साथ घट’नास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, वा’रदात वाले इलाके और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमा’शों की पहचान की जा सके और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घ’टना के पीछे कौन लोग हैं, गौतम को ही निशाना क्यों बनाया गया और गो’लीबारी की साजिश के पीछे क्या वजह थी।फिलहाल घा’यल गौतम कुमार अस्पताल में जिंदगी और मौ’त से जूझ रहा है, जबकि पुलिस की जांच का केंद्र अब ह’मलावरों की पहचान और गो’लीबारी के असली कारण पर है। CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई का दावा कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *