Press "Enter" to skip to content

रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर ‘युगल’ का 12वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित एक निजी सभागार में रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर ‘युगल’ का 12वां इंस्टॉलेशन समारोह बुधवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जहां रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का औपचारिक रूप से पदस्थापन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं इंस्टॉलेशन अधिकारी पीडीजी रोटेरियन डॉ. रोकेश प्रसाद तथा असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन राज वर्धन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन मेनका गुप्ता ने पदभार ग्रहण करते हुए क्लब को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया, वहीं रोटेरियन पंखुड़ी राज को सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। सचिव ने भी क्लब के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा सभी सेवा परियोजनाओं में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में अध्यक्ष मेनका गुप्ता ने कहा कि नए रोटरी वर्ष में क्लब का विशेष ध्यान स्वास्थ्य, महिला एवं शिशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर रहेगा।

 

समारोह का संचालन रोटेरियन मिनू लाहोरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन्स, आमंत्रित अतिथियों और क्लब सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रोटेरियन पीपी शरत लाहोरी, रोटेरियन पीपी सुमित गुप्ता, रोटेरियन पीपी सुजीत सिन्हा, रोटेरियन पीपी कुमार गौरव, रोटेरियन पीपी दीपक राज, रोटेरियन पीपी मनीष कुमार, रोटेरियन आनंद लुल्ला, रोटेरियन पीपी राजेश कुमार, रोटेरियन मिनू कुमारी, रोटेरियन रेखा कुमारी, रोटेरियन श्वेता सिन्हा, रोटेरियन शिखा कुमारी और रोटेरियन अनीता लुल्ला सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *