Press "Enter" to skip to content

सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा

खगड़िया जिले में सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई. बीमार लोगों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है. पेट दर्द, उल्टी और सिर दर्द की शिकायत के बाद गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. बीमार लोगों को पहले नाव के जरिए नदी पार कर अमनी लाया गया, जिसके बाद एंबुलेंस से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में सभी का इलाज जारी है.

मामला मानसी थाना क्षेत्र के नदी पार स्थित हियादतपुर गांव का है. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम गांव में सुबोध चौधरी के घर सत्यनारायण भगवान की पूजा आयोजित की गई थी. पूजा के बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. ग्रामीणों के अनुसार 100 से अधिक लोगों ने प्रसाद खाया था.

बताया जा रहा है कि प्रसाद खाने के कुछ समय बाद सबसे पहले सुबोध चौधरी के परिवार के कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई. उन्हें पेट दर्द, उल्टी और सिर दर्द की शिकायत होने लगी. इसके बाद धीरे-धीरे गांव के दूसरे लोगों की भी तबीयत बिगड़ने लगी. एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने के बाद गांव में हड़कंप मच गया.

स्थिति बिगड़ने पर देर रात बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की गई. चूंकि हियादतपुर गांव नदी के पार स्थित है, इसलिए मरीजों को सीधे सड़क मार्ग से अस्पताल ले जाना संभव नहीं था. ऐसे में बीमार लोगों को पहले नाव पर सवार कर नदी पार कराया गया. ग्रामीणों के अनुसार बड़ी संख्या में बीमार लोगों को नाव के जरिए अमनी लाया गया. इसके बाद वहां से एंबुलेंस की मदद से सभी मरीजों को खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया. देर रात एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में सभी मरीजों का इलाज शुरू किया गया. बीमार लोगों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है. इलाज कर रहे चिकित्सक के अनुसार शुरुआती तौर पर मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है. मरीजों में उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द जैसी शिकायतें सामने आई हैं. फिलहाल अधिकांश मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *