Press "Enter" to skip to content

लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रे’ड

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई, पटना ने लघु जल संसाधन विभाग, बांका प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। SVU ने इस मामले में कांड संख्या 23/2026 दर्ज किया है।

विशेष निगरानी इकाई के अनुसार, मामला 10 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया। इसके अगले ही दिन यानी 11 अगस्त को जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने कार्यपालक अभियंता से जुड़े चार स्थानों पर तलाशी शुरू की। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी की संपत्ति, आय के स्रोत और उनसे संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *