Press "Enter" to skip to content

भोजपुर में बालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टक’राई, दो की मौ’त, पांच गं’भीर

भोजपुर के कोईलवर में सोमवार देर रात बालू घाट से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर रेलवे स्टेशन की दीवार से टक’रा गई. हाद’से में ऑटो सवार सात मजदूरों में से दो की मौ’त हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घाय’ल हो गए. सभी घा’यलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

घट’ना कोईलवर थाना क्षेत्र में सोन नदी के समीप अब्दुलबारी लोहा पुल के पास की है. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात मजदूरों से भरी ऑटो अब्दुलबारी लोहा पुल से गुजर रही थी. पुल से निकलने के बाद अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गई और सामने स्थित रेलवे स्टेशन की दीवार से जा ‘ट’कराई. टक्क’र इतनी जोर’दार थी कि ऑटो में बैठे मजदूर उसमें फं’स गए.

हा’दसे में कोईलवर नगर के वार्ड नंबर छह निवासी 50 वर्षीय मो. सागिर अहमद गंभीर रूप से घा’यल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौ’त हो गई.वहीं, वार्ड नंबर पांच निवासी 49 वर्षीय मो. अलीम को भी गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाया गया था. इलाज के दौरान बिहटा में उन्होंने दम तोड़ दिया.

हा’दसे में कृष्ण राय, अनिल राय, संतोष राय और सुजीत राय समेत पांच मजदूर गंभीर रूप से घा’यल हुए हैं. सभी घा’यल कोईलवर के अलग-अलग वार्डों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर रनिया तालाब थाना क्षेत्र के घाना बालू घाट पर मजदूरी करते थे. सोमवार को दिनभर बालू घाट पर काम करने के बाद सभी मजदूर देर रात ऑटो से अपने घर कोईलवर लौट रहे थे. इसी दौरान अब्दुलबारी लोहा पुल से निकलने के बाद यह हा’दसा हो गया.

हा’दसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घट’नास्थल पर पहुंचकर ऑटो में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. लोगों ने घ’टना की सूचना डायल 112 को दी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घा’यलों को इलाज के लिए कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉ. आनंददीप और स्वास्थ्यकर्मियों ने घा’यलों का प्राथमिक उपचार किया. गं’भीर हालत को देखते हुए पांच घा’यलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

हा’दसे की जानकारी मिलते ही मृत’कों और घा’यलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. दो मजदूरों की मौ’त की खबर मिलते ही परिवार में कोह’राम मच गया. वहीं, हा’दसे के बाद कोईलवर नगर में भी मात’म का माहौल है. पुलिस घ’टना के कारणों की जांच कर रही है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *