मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड में रविवार सुबह मंदिर में बिजली का तार जोड़ने के दौरान हुए हा’दसे में बिहार पुलिस के जवान और रेलवे कर्मचारी की मौ’त हो गई. घ’टना रतनपुर पंचायत के रतनपुर गांव स्थित नाई पोखर बजरंगबली मंदिर की है. हाद’से के बाद गांव में मा’तम पसरा है और मृ’तकों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृ’तकों की पहचान रतनपुर गांव निवासी पंकज कुमार और अमन कुमार के रूप में हुई है. पंकज कुमार रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी थे, जबकि अमन कुमार बिहार पुलिस में जवान के पद पर कार्यरत थे.जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नाई पोखर स्थित बजरंगबली मंदिर में बिजली का तार जोड़ने का काम चल रहा था. इसी दौरान अमन कुमार अचानक नंगे बिजली के तार की चपे’ट में आ गए. करं’ट लगने के बाद अमन मौके पर ही तड़पने लगे.
अमन को करं’ट की च’पेट में आया देखकर पंकज कुमार उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़े. इसी दौरान पंकज भी बिजली के तार की चपे’ट में आ गए. क’रंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौ’त हो गई.घट’ना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को हाद’से की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों श’वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
रतनपुर पंचायत के मुखिया पति मनीष कुमार ने घट’ना की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में बिजली का तार जोड़ने के दौरान अमन कुमार करंट की चपे’ट में आए थे. उन्हें बचाने की कोशिश में पंकज कुमार भी करंट की च’पेट में आ गए.
एक ही गांव के दो युवकों की एक साथ मौ’त की खबर मिलते ही रतनपुर में शो’क की लहर दौड़ गई. दोनों मृ’तकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग भी इस हा’दसे से स्तब्ध हैं.
बरियारपुर थाना पुलिस ने दोनों श’वों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हा’दसे के कारणों और मंदिर में बिजली का तार जोड़ने के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर भी जानकारी जुटा रही है.















Be First to Comment