Press "Enter" to skip to content

NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खू’न से सना मिला श’व, ह’त्या की आशंका से इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र एस डाईक लैगून-1 की झाड़ियों से बुधवार को एक युवक का खू’न से सना श’व बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृ’तक की पहचान कोठिया गांव निवासी शंभू सहनी के रूप में हुई है. वह ट्रैक्टर पर छाई ढुलाई का मजदूरी का काम करता था.

झाड़ियों के बीच श’व मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. युवक की मौ’त किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है.

 

ग्रामीणों के अनुसार, लैगून-1 में छाई के उठाव पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद आरोप है कि कुछ छाई माफिया रात के समय चोरी-छिपे छाई की कटाई करवाते हैं. बताया जा रहा है कि शंभू सहनी भी मजदूरी के लिए वहां जाता था. आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार रात भी वह प्रतिबंधित क्षेत्र में छाई काटने के लिए गया होगा.

इसी दौरान उसके साथ हाद’सा हुआ या किसी विवाद के बाद उसकी ह’त्या की गई, इसको लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं. ग्रामीणों के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं, जिसके कारण ह’त्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने से पहले घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है.

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में काम करने के दौरान शंभू किसी अज्ञात वाहन की च’पेट में आ गया होगा. वहीं सिर पर चो”ट लगने की बात सामने आने के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

घट’ना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों तथा मृ’तक के परिजनों से जानकारी जुटाई. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शंभू आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था.

पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौ’त हा’दसे में हुई या फिर उसके साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *