Press "Enter" to skip to content

पाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए

पटना में छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बीच पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ में भी बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर गये। पुनपुन, नौबतपुर समेत आसपास के इलाकों से पहुंचे किसान गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े। किसानों और छात्रों की भीड़ में एक दिव्यांग भी किसी तरह चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने के लिए पटना पहुंच गया। जमीन टाउनशिप में जाने से वो टेंशन में दिख रहा था।

किसानों के मार्च में शामिल दिव्यांग पर जब मीडिया कर्मियों की नजर गई तो उन्होंने भीड़ में शामिल दिव्यांग से सवाल किया कि आप क्यों भीड़ में शामिल हैं? तब दिव्यांग युवक ने कहा कि मेरी जमीन पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप में चली गयी है। इस गम में हम सात दिन से खाना तक नहीं खाये हैं। जमीन सरकार ले लिया है, जमीन पर मकान बना रहे थे तब सरकार ने उस पर रोक लगा दिया है। जमीन मेरा है ना कि सरकार का, मेरी जमीन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अडाणी के हाथों में बेच दिया है। दिव्यांग का पेंशन भी सरकार ने रोक दिया था। कर्ज लेकर चार पांच महीना पर तो पेंशन दिया है। दिव्यांग ने कहा कि हमको नीतीश कुमार की सरकार चाहिए। सम्राट चौधरी की सरकार नहीं चाहिए। यह सरकार चलने वाली नहीं है।

वही पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं अन्य किसानों ने कहा कि अभी ना तो सम्राट चौधरी को उतनी समझ है ना ही मिथिलेश तिवारी और नरेंद्र मोदी को उतनी समझ है। समझ नीतीश कुमार में थी, जिनको इन लोगों ने साईड कर दिया है। हम लोग चाहते हैं कि वापस उनको लाया जाए और नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए। कैबिनेट में जो भी लोग बैठा हुआ है सब अनपढ हैं, इन लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि कि वो शिक्षा मंत्री है या स्वास्थ्य मंत्री या फिर झाड़ फूंक वाला मंत्री हैं। वही एक अन्य किसान का कहना था कि तीन भाई में पन्द्रह कट्ठा जमीन पिपरा थाना में है, सब जमीन टाउनशिप में चला गया है। हमको पैसा नहीं चाहिए ना ही जमीन बेचना है। हमको सिर्फ अपनी जमीन चाहिए।

किसानों का कहना था कि 22 तारीख को नगर विकास मंत्री से बात हुई थी। हमने कहा था कि बिहार सरकार ने जो अधिनियम बदल दिया है, उसको बहाल किजीए। एक अन्य किसान ने कहा कि मेरा 22 बिगहा जमीन टाउनशिप में जा रहा है। तीन गो अधिनियम है उसको वापस लेने को कह रहे हैं। जान दे देंगे लेकिन अपनी जमीन किसी भी कीमत पर हम सरकार को नहीं देंगे। बता दें कि सम्राट चौधरी पुनपुन, नौबतपुर, फतुहा, मसौढ़ी सहित पटना के कई इलाकों में पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप डवलप करने जा रही है। जिसमें इन सभी किसानों की जमीन जा रही है, इसलिए वो पटना में प्रोटेस्ट करने के लिए पहुंचे हैं। कह रहे हैं कि हम लोग से जमीन छीनकर सरकार सैटेलाइट टाउनशिप बसाना चाहती है, हम अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *