मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त टावर चौक के पास रविवार को एक युवक की संदि’ग्ध परिस्थितियों में मौ’त हो गई. सड़क किनारे युवक का श’व मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में स’नसनी फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई. घट’ना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.
रविवार को दिन के समय टावर चौक के पास अचानक एक युवक का श’व मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने जब सड़क के किनारे अ’चेत अव’स्था में युवक को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक तौर पर मौ’त के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है.
घ’टना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद मृ’तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुम’शुदगी के मामलों से इसका मिलान कर रही है. स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि युवक के बारे में कोई सुराग हाथ लग सके. पुलिस पहचान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.















Be First to Comment