बिहार में बढ़ते अपरा’ध और छात्रों की समस्याओं को लेकर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार की सरकार और केंद्र सरकार के खि’लाफ मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को हाजीपुर पहुंचे सांसद ने राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े करते हुए पटना में एक दिवसीय भूख हड़ताल का बड़ा एलान किया है.

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृ’तक ठेकेदार नरेश राय के परिजनों से मिलने सांसद पप्पू यादव उनके घर पहुंचे थे. वहां पी’ड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के बाद उन्होंने नरेश राय की ह’त्या को लेकर सरकार और प्रशासन पर जमकर हम’ला बोला.

ठेकेदार ह’त्याकांड पर आ’क्रोश व्यक्त करने के साथ ही पप्पू यादव ने घोषणा की कि वे रविवार, को पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, अगर सरकार का रवैया नहीं बदला तो यह भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए बदल दी जाएगी.
पप्पू यादव ने मांगें पूरी नहीं होने पर बिहार को बंद करने की चेतावनी भी दी है. पप्पू यादव ने प्रदर्शन के तीन मुख्य कारण गिनाए हैं. जिसमें पहला बिहार में बढ़ता अप’राध और ह’त्याएं हैं. बिहार में बे’खौफ घूम रहे अपरा’धियों और लगातार हो रही ह’त्याओं पर रोक लगाने की उन्होंने मांग की है.

















Be First to Comment