Press "Enter" to skip to content

मसाज पार्लर की आड़ में दे’ह व्यापार का घिनौ’ना कारोबार, दर्जनभर महिला समेत 13 लोग हिरा’सत में; गा’यब बच्चियों का रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस की विशेष टीम ने शहर के दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मसाज सेंटरों और ब्यूटी पार्लरों की आड़ में कथित रूप से चल रहे से’क्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने काजीमोहम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्र में कई संदिग्ध ठि’कानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 12 महिलाओं और एक पुरुष को हि’रासत में लिया गया है।

पुलिस सभी संदि’ग्धों को हिरा’सत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नगर एसडीपीओ सुरेश कुमार के अनुसार, पुलिस को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के कुछ पॉश इलाकों में संचालित मसाज सेंटरों और ब्यूटी पार्लरों की आड़ में कथित रूप से अवैध गतिविधियां चल रही हैं।

सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने काजीमोहम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्र के कई संदिग्ध ठि’कानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 12 महिलाओं और एक पुरुष को हिरा’सत में लिया गया। सभी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के तार कांटी थाना क्षेत्र में दर्ज कुछ पुराने अप’हरण के मामलों से भी जुड़े हो सकते हैं। परिजनों की ओर से दर्ज कराए गए मामलों की जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इन्हीं सुरागों के आधार पर शहर के कुछ ब्यूटी पार्लरों और मसाज सेंटरों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कई ला’पता बच्चियों को रेस्क्यू किए जाने की भी जानकारी दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन बच्चियों और महिलाओं को इन ठिका’नों तक कैसे लाया गया।

 

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच और हिरा’सत में लिए गए लोगों के बयानों से कथित नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस को आशंका है कि नेटवर्क सामाजिक या पारिवारिक कारणों से असुरक्षित स्थिति में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाता था। जांच में कथित तौर पर यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों को आश्रय और आर्थिक सहायता का लालच देकर अवैध गतिविधियों में धकेला जाता था। पुलिस इन बयानों की सत्यता की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है।

 

 

नगर एसडीपीओ सुरेश कुमार ने बताया कि हिरा’सत में लिए गए सभी संदि’ग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इस कथित संग’ठित नेटवर्क के पीछे सक्रिय मुख्य संचालकों और अन्य जिम्मेदार लोगों तक पहुंचना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क को किसी स्तर पर संरक्षण या सहयोग मिल रहा था या नहीं। एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *