Press "Enter" to skip to content

श’राब तस्क’रों का पीछा करना पड़ा भारी! सीवान में उत्पाद विभाग की टीम को घेरकर ह’मला

बिहार में शरा”बबंदी के बावजूद श”राब तस्क”री के खिलाफ कार्रवाई कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब शराब तस्करों का पीछा करते हुए गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम बलडीहा बथानी टोला गांव पहुंची। आरोप है कि गांव में कुछ उपद्रवियों ने उत्पाद विभाग की टीम को घेरकर ह’मला कर दिया और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सीवान और गोपालगंज, दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अब पुलिस हम”ले में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर उत्पाद विभाग की टीम को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। विभाग को जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर सीवान जिले की ओर बढ़ रहे हैं।सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई और संदिग्ध शराब तस्करों का पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते-करते टीम सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र स्थित बलडीहा गांव तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि टीम शराब तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान मामला अचानक बिगड़ गया और उत्पाद विभाग की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया।

मंगलवार रात जब उत्पाद विभाग की टीम बलडीहा बथानी टोला गांव में पहुंची तो कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और उपद्रवियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर ह’मला कर दिया। हमले के दौरान विभाग की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। वाहन के क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।अचानक हुई इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किए जाने की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया।

घ”टना की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों की पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। सीवान पुलिस के साथ गोपालगंज जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने गांव में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया।बलडीहा गांव गोपालगंज जिले की सीमा से सटा हुआ है। यही कारण है कि शरा”ब तस्क”रों का पीछा करते हुए गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम सीवान क्षेत्र तक पहुंच गई थी। हमले की घट”ना के बाद दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमला करने वाले लोग कौन थे और विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *