Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के वार्ड 38 में पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का महापौर एवं पार्षद द्वारा किया गया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 38 में लाल बाबू साह के घर से चैपमैन स्कूल होते हुए गौशाला रोड स्थित मनोज साह के घर होते हुए चकबासु में राजू भारती के घर तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर निगम की महापौर निर्मला साहू एवं वार्ड 38 की पार्षद शबाना परवीन द्वारा किया गया।

लगभग ₹18,43,804 की लागत से बनने वाली इस योजना के उद्घाटन अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद एवं पार्षद पति इकबाल कुरैशी, श्री हॉस्पिटल के प्रोपराइटर डॉ. ए.के. दास, डॉ. ज्योति, अभय ठाकुर, भारत अग्रवाल, मुकेश, राजू मसी, टाइगर, नंदकिशोर गुप्ता, कलीम अहमद, फैयाज अहमद, बृजमोहन झा, मकसूद आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने महापौर एवं पार्षद का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान पूर्व वार्ड पार्षद एवं पार्षद पति इकबाल कुरैशी ने कहा कि वार्ड में सड़क, नाला, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य अभी शेष है, वहां जलजमाव की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसका स्थायी समाधान करते हुए शेष सड़क एवं नाला निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि वार्ड में बची हुई विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *