Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के रे’ड लाइट एरिया में डांसर का श’व फं’दे से ल’टका मिला, लखनऊ की रहने वाली थी युवती

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित चतुर्भुज स्थान रेड लाइट एरिया में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय नर्तकी का श’व उसके किराए के कमरे में फं’दे से ल’टका मिला। मृत’का की पहचान हो गई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी और पिछले करीब पांच वर्षों से मुजफ्फरपुर में रहकर नर्तकी का काम करती थी।

जानकारी के अनुसार, मृ’तका पिछले एक महीने से एक मकान की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में अकेली रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह रोजाना दोपहर तक तैयार होकर नीचे आ जाती थी, लेकिन मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकली। इस पर नीचे रहने वाली एक महिला किरायेदार उसे देखने पहुंची। काफी आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। कमरे का दरवाजा धक्का देने पर खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। लड़की का श’व कमरे में फं’दे से ल’टका हुआ था।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर घट’नास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घट’नास्थल से फं’दे में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा और मृ’तका का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

एफएसएल की टीम ने घट’नास्थल से सिगरेट के टुकड़े और अन्य साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित किये हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मृ’तका का रामबाग क्षेत्र के एक युवक से परिचय था और उसका कमरे में आना-जाना भी बताया जा रहा है। पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आ’त्मह’त्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं, नगर एएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि लखनऊ निवासी महिला का श’व कमरे में फं’दे से लट’का मिला है। घट’नास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *