बिहार के नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय इलाके में बीती रात ह’थियारबंद बद’माशों ने एक बड़ी डकै’ती की घट’ना को अंजाम दिया. वार’दात की शुरुआत रात करीब एक बजे हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में था. बद’माशों की आहट पाकर गली के कुत्ते भौंकने लगे थे. डकै’त छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए.

नकाबपोश डकै’तों ने आते ही सबसे पहले फुलंती देवी के कानों के गहने नोच लिए. विरो’ध करने पर बद’माशों ने उनका गला द’बा दिया, मुंह पर टेप चिपका दिया और हाथ बां’ध दिए. उनके बुजुर्ग पति बालेश्वर प्रसाद को भी बद’माशों ने टेप लगाकर बुरी तरह बांध दिया था.डकै’तों ने फुलंती देवी पर दबाव डाला कि वह ऊपर जाकर अपने बेटे का दरवाजा खुलवाएं. जब उन्होंने इनकार किया, तो बदमा’शों ने उनके पति को गो’ली मा’रने की धम’की दी. इस पर निडर बुजुर्ग महिला ने कहा कि पहले उनके पति को मा’र दें और फिर उन्हें भी मा’र दें.
दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर बीज कारोबारी राजीव रंजन कुमार को लगा कि शायद उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई है. लेकिन जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, आधा दर्जन से अधिक हथि’यारबंद बद’माश कमरे में घुस गए. बद’माशों ने घनी आबादी वाले क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तां’डव मचाया.कारोबारी की पत्नी आभा सुमन ने बताया कि बद’माशों ने उनके पति के साथ बुरी तरह मा’रपीट की. जब परिवार ने तिजोरी की चाबी देने में आनाकानी की, तो एक क्रू’र बद’माश ने उनके छोटे बच्चे का गला दबा’या. जूता पहने बद’माशों ने राजीव रंजन के सीने और गर्दन पर पैर रखकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया.
घर में व्यापारिक लेन-देन के लिए रखे गए 45 लाख रुपये नकद, 40 भर सोना और तीन किलो चांदी भी डकै’त अपने साथ बोरों में भरकर ले गए. इस दुस्साहसिक वा’रदात ने पूरे इलाके में दह’शत का माहौल पैदा कर दिया है. डकै’त कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ की संपत्ति लू’ट ले गए.सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और दीपनगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार भारी पुलिस बल के साथ तड़के ही घट’नास्थल पर पहुंच गए. पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि 10 से 12 की संख्या में बदमा’शों द्वारा इस दुस्साहसिक घट’ना को अंजाम दिया गया है.
एसपी भरत सोनी ने बताया कि पी’ड़ित परिवार से औपचारिक आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. डकै’तों का स्थानीय भाषा बोलना और घर की सटीक जानकारी होना किसी ‘लाइनर’ का हाथ होने का संकेत है. इतनी बड़ी संख्या में ड’कैतों का आना किसी अंतरराज्यीय गि’रोह की संलिप्तता की ओर इशारा करता है.












Be First to Comment