Press "Enter" to skip to content

बांकीपुर उपचुनाव: ‘जीत उसी की होती है जो लगातार लड़ता है’ प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने दी बधाई

बांकीपुर उपचुनाव से जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर जीत गये हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट किया कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि ” जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है “..ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल व् भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं

वही बांकीपुर की जनता आशीर्वाद मिलने से प्रशांत किशोर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को बाहर मजदूरी करने ना जाना पड़े। ये संदेश बांकीपुर के लोगों ने दिया है। बाकी जीतना हारना चलता रहता है। जिन्होंने हमें वोट दिया है उन्हें धन्यवाद। जिन्होंने मत नहीं दिया है उनसे यह कहना चाहूंगा कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम लोगों को विधायक बनकर ठेका पट्टा नहीं करना है। बिहार की बेहतरी के लिए हम काम करेंगे। मोदी जी को जीतनी चिंता गुजरात की है, उतनी चिंता बिहार की करनी चाहिए। बिहार के बच्चों को काम करने के लिए गुजरात नहीं जाना पड़े इसके लिए काम करना चाहिए। केंद्र सरकार पलायन को रोकने का काम करे। बीजेपी नेतृत्व की अब यह जिम्मेदारी है कि किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाये जो कि बिहार में रोजगार लाए शिक्षा की स्थिति को सुधारे भ्रष्टाचार बंद हो और पलायन बंद हो। बच्चों के लिए केंद्र सरकार काम करें नहीं तो आगे भी इसी तरह के चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *