बिहार के कई जिलों में सोमवार सुबह झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. अलर्ट वाले जिलों में किशनगंज, कटिहार, जमुई, भागलपुर, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया शामिल है. खास तौर पर गोपालगंज और सिवान में भयंकर बारिश की चेतावनी दी गई है.
बारिश का असर खेती-किसानी पर भी सकारात्मक माना जा रहा है. धान की रोपाई वाले क्षेत्रों में यह बारिश फायदेमंद साबित होगी और खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से किसानों को राहत मिलेगी. वहीं शहर में लगातार बारिश जारी रहने पर जलजमाव और ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. नगर निगम की टीमें जलनिकासी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं.












Be First to Comment