मुजफ्फरपुर के कफेन स्थित दर्शनीय धर्मशाला पिछले 12 वर्षों से सावन माह में बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों की नि:स्वार्थ सेवा का केंद्र बनी हुई है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की चारों सोमवारी को लेकर प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां कांवरियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा, भोजन-प्रसाद, ठहरने और विश्राम की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय एवं स्नान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।


वहीं प्रत्येक शनिवार की रात्रि में भव्य भजन संध्या, जागरण एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर किया जाता है। इस सेवा अभियान में सेवा समिति के 100 से अधिक स्वयंसेवक दिन-रात कांवरियों की सेवा में समर्पित रहते हैं। शिविर को सफल बनाने में वशिष्ठ नारायण सिंह ‘टूटू’, रणधीर उर्फ सल्तु, टुनटुन दादा, अंबिका प्रसाद सहित सैकड़ों समाजसेवी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेवा, समर्पण और श्रद्धा का यह अनूठा संगम सावन में मुजफ्फरपुर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत और आस्था का केंद्र बना हुआ है।











Be First to Comment