Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में मंजू ह’त्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का श’व बरा’मद; मुख्य आरो’पी गिर’फ्तार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में चर्चित मंजू देवी ह’त्याकांड की जांच में शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ. ह’त्या के बाद से लापता मंजू देवी के छह वर्षीय बेटे आर्यन कुमार का श’व विशुनपुर सुमेर गांव स्थित झाड़ियों से बरा’मद किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरो’पी विकास पासवान को गिरफ्ता’र करने के बाद उसकी निशानदेही पर बच्चे का श’व बरामद किया.

श’व मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मृ’तक बच्चे के नाना विनोद साह ने कपड़ों के आधार पर श’व की पहचान आर्यन कुमार के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घट’नास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. श’व की स्थिति काफी खराब होने के कारण पुलिस मौके पर मौ’त के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ’त के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

पुलिस के अनुसार, मंजू देवी की ह’त्या के बाद उनका छह वर्षीय बेटा आर्यन भी ला’पता था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरो’पी हरि पासवान को गिरफ्ता’र कर जेल भेज दिया था. इसके बाद मुख्य आ’रोपी विकास पासवान को बिहार से बाहर भागने की कोशिश के दौरान गिर’फ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में विकास पासवान से मिली जानकारी के आधार पर विशुनपुर सुमेर गांव की झाड़ियों में तलाश की गई, जहां से आर्यन का श’व बरामद हुआ.

मामला 27 जुलाई को सामने आया था, जब नेता चौक के समीप मंजू देवी का श’व बरामद हुआ था. इसके बाद उनके पिता विनोद साह के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी में मुख्य आरो’पी विकास पासवान के परिजनों के अलावा एक निजी नर्सिंग होम के संचालक रंजीत कुमार को भी आरो’पी बनाया गया था.

पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरो’पितों की गिर’फ्तारी शुरू की. पहले हरि पासवान को गिर’फ्तार किया गया और उसके बाद मुख्य आरो’पी विकास पासवान को पुलिस ने पक’ड़ लिया. अब आर्यन का श’व मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है.

इस मामले से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है. पुलिस के अनुसार, वायरल तस्वीरों की जांच की जा रही है और उनकी वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है. कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पुलिस ह’त्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *