बिहार में शरा’बबंदी को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरा’बबंदी कानून से राज्य को भले ही राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम समाज में साफ दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि शरा’बबंदी के बाद खासकर महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है और उन्हें घरेलू हिं’सा व अत्या’चार से काफी हद तक राहत मिली है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न’शामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने लोक भवन से संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारत को विकसित और बिहार को समृद्ध बनाना है तो युवाओं को न’शे से दूर रखना होगा। उन्होंने युवाओं से न’शामुक्त समाज बनाने के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

















Be First to Comment