बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने पटना में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते बीजेपी से यह मांग किया कि सम्राट को हटाए और किसी काबिल को सीएम बनाए। 
बांकीपुर उपचुनाव चुनाव जीतने के बाद जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पहली बार मीडिया से बातचीत की। जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। ये भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को बिहार के जनता के द्वारा एक संदेश देने का प्रयास है कि बिहार में किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाईए।

उन्होंने कहा कि आपकों जनता ने 202 विधायक जीताये हैं। किसी अपराधी और गलत चाल चरित्र वाले को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए। अच्छे आदमी को मुख्यमंत्री बनाइए। ताकि बिहार में भी शिक्षा और बच्चों के लिए रोजगार हो। बिहार के युवा को बाहर मजदूरी करने ना जाना पड़े। ये संदेश बांकीपुर के लोगों ने दिया है। बाकी जीतना हारना चलता रहता है। जिन्होंने हमें वोट दिया है उन्हें धन्यवाद। जिन्होंने मत नहीं दिया है उनसे यह कहना चाहूंगा कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। 
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम लोगों को विधायक बनकर ठेका पट्टा नहीं करना है। बिहार की बेहतरी के लिए हम काम करेंगे। मोदी जी को जीतनी चिंता गुजरात की है, उतनी चिंता बिहार की करनी चाहिए। बिहार के बच्चों को काम करने के लिए गुजरात नहीं जाना पड़े इसके लिए काम करना चाहिए। केंद्र सरकार पलायन को रोकने का काम करे। बीजेपी नेतृत्व की अब यह जिम्मेदारी है कि किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाये जो कि बिहार में रोजगार लाए शिक्षा की स्थिति को सुधारे भ्रष्टाचार बंद हो और पलायन बंद हो। बच्चों के लिए केंद्र सरकार काम करें नहीं तो आगे भी इसी तरह के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। 










Be First to Comment