Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अप’हरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक एफआईआर

मुजफ्फरपुर शहर में किशोरियों और युवतियों के लापता होने और अपहरण से जुड़े मामलों के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. बीते सात महीनों में शहर के सात प्रमुख थाना क्षेत्रों में अपहरण और गुमशुदगी से जुड़े 343 मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन आंकड़ों को देखें तो शहर में औसतन हर 15 घंटे में एक नया मामला पुलिस तक पहुंच रहा है.

इन मामलों ने शहर में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. वहीं, बढ़ते मामलों के बीच पुलिस के सामने ला’पता किशोरियों और युवतियों को तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की चुनौती भी बनी हुई है.पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार, शहर के थाना क्षेत्रों में अहियापुर में सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं. सात महीने के दौरान यहां अपहरण और गुम’शुदगी से जुड़े 128 केस दर्ज किए गए हैं. आंकड़ों के लिहाज से अहियापुर शहर का सबसे अधिक प्रभावित थाना क्षेत्र है. इसके बाद नगर थाना क्षेत्र में 68, ब्रह्मपुरा में 49, सदर में 37, काजी मोहम्मदपुर में 34 और सिकंदरपुर में 24 मामले दर्ज किए गए हैं. बेला थाना क्षेत्र में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं.

अहियापुर थाना – 128 मामले.

नगर थाना – 68 मामले.

ब्रह्मपुरा थाना – 49 मामले.

सदर थाना – 37 मामले.

काजी मोहम्मदपुर थाना – 34 मामले.

सिकंदरपुर थाना – 24 मामले.

बेला थाना – 3 मामले.

दर्ज मामलों में परिजनों की ओर से कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. कुछ मामलों में किशोरी या युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने, शादी का झांसा देने या जबरन अपहरण करने की शिकायत पुलिस से की गई है.हालांकि, पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर कई मामलों में तस्वीर अलग सामने आती है. जांच के दौरान प्रेम-प्रसंग, अपनी मर्जी से घर छोड़ने या परिवार की इच्छा के खिलाफ शादी करने जैसी वजहें भी सामने आती हैं.

पुलिस इन मामलों में केवल अपहरण के आरोप तक सीमित नहीं रहकर हर संभावित पहलू की जांच कर रही है. कुछ मामलों में मानव तस्करी और संगठित गिरोह की भूमिका की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा जा रहा है.

मामलों की जांच में पुलिस तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल कर रही है. लापता किशोरियों और युवतियों की तलाश के लिए मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है.

जांच के दौरान कई मामलों में लापता लड़कियों की लोकेशन बिहार के दूसरे जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी मिली है. ऐसे मामलों में स्थानीय पुलिस की मदद से संबंधित स्थानों पर कार्रवाई कर बरामदगी की कोशिश की जाती है.

बालिग युवतियों की बरामदगी के बाद उनके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाते हैं. वहीं, नाबालिगों से जुड़े मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है.

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि किशोरी या युवती के गुमशुदा या अपहृत होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू करती है. उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता लापता लड़की की सकुशल बरामदगी है. सिटी एसपी के अनुसार, पुराने और नए मामलों में पुलिस ने बड़ी संख्या में युवतियों को बरामद किया है. जांच के दौरान कई मामलों में यह भी सामने आया कि युवतियां प्रेम-प्रसंग के कारण अपनी इच्छा से घर छोड़कर चली गई थीं.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *