Press "Enter" to skip to content

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले देखने के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा. नालंदा के राजगीर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दिसंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद इसी मैदान पर क्रिकेट के बड़े मुकाबलों का आयोजन शुरू हो सकता है.

राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. खेल विभाग ने निर्माण एजेंसियों को तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है. स्टेडियम के तैयार होने के बाद बिहार में पहली बार बड़े स्तर पर क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन का रास्ता साफ होगा.

राजगीर स्टेडियम की सबसे खास बात इसकी दर्शक क्षमता है. यहां करीब 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी. मुख्य पवेलियन का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि बाकी तीन दर्शक स्टैंड का काम तेजी से चल रहा है.खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बिहार के खेलों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. दिसंबर से यहां क्रिकेट मुकाबले शुरू होने की उम्मीद है. स्टेडियम के तैयार होने के बाद बिहार के क्रिकेट प्रशंसकों को अपने राज्य में ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का मौका मिलेगा.

ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, आकाश दीप और मुकेश कुमार जैसे बिहार से जुड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है. अपने राज्य के मैदान पर इन खिलाड़ियों को खेलते देखना स्थानीय दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा.

राजगीर का यह स्टेडियम करीब 90 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है. लगभग 633 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. यहां आधुनिक फ्लड लाइट, हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड, कॉरपोरेट बॉक्स, वीआईपी गैलरी, मीडिया सेंटर और आधुनिक ड्रेसिंग रूम जैसी सुविधाएं होंगी.खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए विशेष पिच और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है. मुख्य विकेट के लिए विशेष लाल मिट्टी और अभ्यास पिचों के लिए काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल परिस्थितियां मिल सकें.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *