कांवरियों की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन मुजफ्फरपुर ने हर शनिवार दोपहर 2 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक शहर में बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर नए रूट लागू किए हैं।

मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाली बसें सदातपुर, न्यू बाईपास, मधोल रोड, रेवा रोड, पताही फ्लाईओवर, सरैया, मणिकपुर, वैशाली और लालगंज होते हुए हाजीपुर (अंजनपीर चौक) जाएंगी।

रामदयालु नगर, कच्ची-पक्की, गोबरसही, भगवानपुर, बैरिया गोलंबर, जीरो माइल और मिठनपुरा चौक से आम व व्यावसायिक वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश बंद रहेगा।

बसों और कांवरियों के वाहनों के लिए लंगट सिंह कॉलेज परिसर, इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड और बैरिया बस पड़ाव को तय किया गया है।












Be First to Comment