नवादा के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की रहने वाली एक युवती की दमन में ह’त्या का मामला सामने आया है. युवती का श’व एक किराए के मकान से ट्रॉली बैग के अंदर बरामद किया गया है. घ’टना की जानकारी मिलने के बाद दमन पुलिस ने नवादा पुलिस से संपर्क कर मृ’तका के परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिवार के लोग दमन के लिए रवाना हो गए हैं.
मृत’का की पहचान सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की बेटी छोटी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि छोटी कुमारी करीब दो साल पहले गांव के ही एक युवक ऋषभ कुमार के साथ घर से चली गई थी. दोनों के अलग-अलग जाति से होने की बात भी सामने आई है. युवती के घर से जाने के बाद परिजनों ने रोह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद से युवती और उसके साथ गए युवक के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी.
जानकारी के अनुसार, दमन में जिस मकान में युवती का श’व मिला, उस कमरे में कई दिनों से ताला लगा हुआ था. कमरे से दुर्गं’ध आने के बाद मकान मालिक को संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर एक ट्रॉली बैग मिला. बैग खोलने पर उसमें युवती का श’व बरामद हुआ.श’व मिलने के बाद दमन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. मृ’तका की पहचान होने के बाद घट’ना की जानकारी नवादा पुलिस को दी गई. रोह थाना पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें घ’टना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग दमन के लिए रवाना हुए.
घट’ना के बाद युवती के साथ घर से गए युवक ऋषभ कुमार पर ह’त्या का शक जताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि घ’टना के बाद से वह फ:रार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती की ह’त्या किन परिस्थितियों में हुई. स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि ह’त्या के बाद श’व को ट्रॉली बैग में रखकर कहीं ले जाने की कोशिश की गई होगी. हालांकि, ह’त्या के कारणों और श’व को ट्रॉली बैग में रखने के पीछे की वास्तविक वजह की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
परिजनों के मुताबिक, छोटी कुमारी वर्ष 2024 में ऋषभ कुमार के साथ घर से चली गई थी. इसके बाद परिवार की ओर से रोह थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने उस समय युवती और युवक की तलाश की थी, लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया था.
अब करीब दो साल बाद दमन में युवती का श’व मिलने के बाद परिवार के सामने उसकी मौ’त की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. दमन पुलिस मामले की जांच कर रही है और फ’रार युवक की तलाश में जुटी है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ह’त्या की वजह और घट’ना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा.









Be First to Comment