मुजफ्फरपुर में चेहल्लुम का पर्व पारंपरिक उत्साह, गम और शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाया गया। इस दौरान हज्जू नवाब साहब के इमामबाड़ा और कमरा मोहल्ला से मातमी जुलूस निकाले गए, जहाँ अकीतमंदों ने दहकते अंगारों पर चलने की पारंपरिक रस्म पूरी की। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

कमरा मोहल्ला और हज्जू नवाब साहब के इमामबाड़ा से जुलूस निकालकर अजादारों ने शिया परंपरा के तहत जलते अंगारों पर चलकर अपनी आस्था व्यक्त की।सुन्नी समुदाय द्वारा सरैयागंज से कंपनीबाग तक तथा ब्रह्मपुरा क्षेत्र से पारंपरिक अखाड़े व जुलूस निकाले गए। जुलूस फायर ब्रिगेड कार्यालय, नवाब रोड, और बनारस बैंक चौक से होते हुए निर्धारित कर्बला क्षेत्रों तक पहुंचे।
इस दौरान शहर के 8 थाना क्षेत्रों के 77 संवेदनशील स्थानों पर 480 से अधिक पुलिसकर्मी और दंडाधिकारी तैनात किए गए। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया तथा ड्रोन कैमरों से पूरी गतिविधि पर नजर रखी गई। डीजे के इस्तेमाल और जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के हथि’यार के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी।












Be First to Comment