11 अगस्त 2026: आज सुबह 04 बजे स्थानीय खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में भारत के स्वतंत्रता बीर सेनानी खुदीराम बोस की 118वीं बलीदान दिवस पर वहां उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा और फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आरंभ तिरहुत प्रमण्डल के आयुक्त ने शहीद के शेल (जाहां शहीद खुदीराम बोस को रखा गया था) में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वहां उपस्थित जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों ने एवं विभिन्न संगठनों और बाहर से आए अतिथियों ने वारी वारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद फां’सी स्थल पर शहीद को आरक्षी बल के द्वारा गन सलुट कर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने माल्यार्पण किया। शहीद खुदीराम बोस अमर रहे…. अमर रहे के उद्घोष से वहां का माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद अतिथियों के द्वारा कारा परिसर के बाहर शहीद के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस वर्ष कारा प्रशासन की ओर से बहुत ही सुन्दर व्यवस्था की गई थी। विहार बंगाली एसोशिएशन, मुजफ्फरपुर शाखा के प्रो० दुर्गा पद दास, शुभाशीष बोस, मृणाल कान्ति सिन्हा, नीलमणि सिन्हा, मंगलमय लाहिड़ी, अर्पण बोस, सौमित्र बनर्जी, कुणाल चक्रवर्ती, आदित्य मजुमदार, चन्दन राय, आशिष कुमार सरकार, डा० संजीत सरकार, झुमा दास, नीला बोस और माधुरी राय ने भाग लिया।










Be First to Comment