Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में फिल्म ‘BIGUL’ के लिए निशुल्क ऑडिशन, कलाकारों के पास सुनहरा मौका

मुजफ्फरपुर में फिल्मी दुनिया में कदम रखने और अपनी प्रतिभा को बड़े पर्दे तक पहुंचाने का शानदार मौका सामने आया है। “NRSM Films Production” की ओर से हिंदी फीचर फिल्म ‘BIGUL’ के लिए कलाकारों का ऑडिशन आयोजित किया जा रहा है। इस ऑडिशन में एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और अपनी अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने वाले कलाकार हिस्सा ले सकते हैं।

खास बात यह है कि “ऑडिशन पूरी तरह निशुल्क है और हर उम्र के कलाकार इसमें शामिल हो सकते हैं।” ऑडिशन 15 अगस्त, शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, मुजफ्फरपुर के रामबाग स्थित भारत डेयरी के ठीक सामने आयोजित किया जाएगा। अगर आपके अंदर अभिनय का हुनर है और आप फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है। इच्छुक कलाकार अधिक जानकारी के लिए “6204481194” पर कॉल या व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर अजय सिंह हैं, जबकि कास्टिंग डायरेक्टर नितीश पासवान और मोनू कुमार सिन्हा हैं।

मुजफ्फरपुर और आसपास के कलाकारों से अपील है कि वे इस मौके का लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा को एक बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *