बिहार के खगड़िया जिले में महेशखूंट थाना पुलिस ने मेडिकल हॉल की आड़ में चल रहे देह व्यापार और नशे के धंधे का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप की खेप और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।


महेशखूंट थाना को सूचना मिली थी कि यहां ‘हरिओम मेडिकल हॉल’ के नाम पर नशीली दवाओं की बिक्री और देह व्यापार का घिनौना खेल चल रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने बड़ी दबिश दी।



एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में राजधाम के पूवारी टोला स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की गई।


















Be First to Comment